झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, कई झुलसे

6/26/2020 11:36:21 AM

रांचीः झारखंड में कोरोना महामारी के बीच अब वज्रपात का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के गोड्डा, पलामू एवं गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले में भंडरिया थाना क्षेत्र के कंजिया गांव निवासी रविन्द्र कच्छप खेत में हल चला रहा था तभी बारिश होने लगी। इसके बाद रविन्द्र समेत खेत में काम कर रहे चार लोग उसके घर में चले गए। इस क्रम में घर पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे रविन्द्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं, मेराल थाना क्षेत्र के अधौरा गांव मे आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है।

Edited By

Ramanjot