Corona Update: झारखंड में मिले कोरोना के 5961 नए मामले, 145 और मरीजों ने तोड़ा दम

4/30/2021 10:52:46 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। राज्य में गुरुवार को 5961 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। साथ ही 4755 मरीज ठीक हुए जबकि 145 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 1539, बोकारो से 320,चतरा से 68, देवघर से 251, धनबाद से 129, दुमका से 60, पूर्वी सिंहभूम से 890, गढ़वा से 140, गिरिडीह से 162, गोड्डा से 98, गुमला से150, हजारीबाग से 413, जामताड़ा से 93, खूंटी से 199, कोडरमा से 173, लातेहार से 167, लोहरदगा से 130, पाकुड़ से 2, पलामू से 192, रामगढ़ से 222, साहेबगंज से 43, सरायकेला से 144, सिमडेगा से 129 और पश्चिमी सिंहभूम से 247 मरीज मिले है।

वहीं इससे पहले राजधानी रांची में बुधवार को 1771 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे, जबकि 46 लोग इस संक्रमण के कारण काल के गाल में समा गए। पूरे झारखंड राज्य की बात करें तो बुधवार 28 अप्रैल को राज्यभर से 8075 नए संक्रमित मरीजों के मामले आए थे।

Content Writer

Nitika