झारखंड में सामने आए कोरोना के 5961 नए मामले, संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत

5/1/2021 10:21:34 AM

 

रांचीः झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2540 हो गई। वहीं कोविड-19 के 5961 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 227450 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन से मिली।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 145 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2540 हो गई। इसके अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 5961 नए मामले दर्ज किए गए जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 227450 हो गई। राज्य में 227450 संक्रमितों में से 169033 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 55877 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 2540 अन्य की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 36291 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5961 संक्रमित पाए गए। पिछले चौबीस घंटे में जहां रांची में कोविड-19 के 1539 नए मामले सामने आए, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 890, हजारीबाग में 413 एवं बोकारो में 320 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए। इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में संक्रमण से 59 लोगों की मौत हो गई। रामगढ़ में संक्रमण से 13, धनबाद में 11 एवं हजारीबाग में 08 लोगों की मौत पिछले चौबीस घंटे में हो गई।
 

Content Writer

Diksha kanojia