कोरोना कहर के बीच सामने आई अच्छी खबर, संक्रमण से ठीक हुए 5810 मरीज

5/5/2021 2:15:22 PM

रांचीः झारखंड में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है लेकिन इस गंभीर समय में एक खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 5810 कोरोना मरीज ठीक हुए है जबकि 132 लोगों की मौत राज्य में कोरोना से हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1165, बोकारो से 405, चतरा से 65, देवघर से 98, धनबाद से 126, दुमका से 71, पूर्वी सिंहभूम से 1070, गढ़वा से 39, गिरिडीह से 224, गोड्डा से 91, गुमला से 192, हजारीबाग से 535, जामताड़ा से 78, खूंटी से 166, कोडरमा से 267, लातेहार से 169, लोहरदगा से 109, पाकुड़ से 11, पलामू से 285, रामगढ़ से 316, साहेबगंज से 25, सरायकेला से 94, सिमडेगा से 122 और पश्चिमी सिंहभूम से 251 मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 132 मरीज की मौत हुई है जिनमें रांची से 33, बोकारो से 10, चतरा से 2, धनबाद से 7, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 32, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 6, गोड्डा से 4, गुमला से 1, हजारीबाग से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 8, सरायकेला से 3, सिमडेगा के 2 और पश्चिमी सिंहभूम से 2 कोरोना मरीज शामिल है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 257345 हो गया हैं। इनमें 59707 सक्रिय केस हैं जबकि 194433 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 3205 मरीज की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia