गोड्डा में आग लगने से 5 घर जलकर नष्ट, लाखों की संपत्ति जलकर राख

1/3/2021 4:56:09 PM

 

गोड्डाः झारखंड में गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में आग लगने से पांच घर जलकर नष्ट हो गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि खिरौंधी गांव शनिवार देर रात एक ग्रामीणों को आग की लपटें दिखाई पड़ी तो उसने घर वाले को जगाया। फूस का घर होने के कारण आग की चपेट में पांच घर आ गए। इस अगलगी में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

मेहरमा के अंचलाधिकरी खगेन महतो और थाना प्रभारी दीपनारायण सिंह ने पीड़ित परिवार को तिरपाल एवं खाने की सामग्री का वितरण किया। अंचलाधिकरी ने कहा क्षति का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को मदद की जाएगी।

Diksha kanojia