झारखंड में मिले कोरोना के 4991 नए केस, 6882 मरीज ठीक हुए जबकि 108 लोगों ने गंवाई जान

5/14/2021 10:01:30 AM

 

रांचीः झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 4991 नए मरीज मिले और 6882 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना से 108 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रांची से 605,बोकारो से 272,चतरा से 179, देवघर से 100, धनबाद से 175, दुमका से 49, पूर्वी सिंहभूम से 579, गढ़वा से 167, गिरिडीह से 124, गोड्डा से 79, गुमला से 237, हजारीबाग से 364, जामताड़ा से 62, पाकुड़ से 7, पलामू से 932, खूंटी से 91, कोडरमा से 145 , लातेहार से 140, लोहरदगा से 62, रामगढ़ से 202, साहेबगंज से 16, सरायकेला से 60, सिमडेगा से 162 और पश्चिमी सिंहभूम से 182 मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 108 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 40, बोकारो से 10, चतरा से दो, देवघर से 3, धनबाद से 3, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से एक, हजारीबाग से 3, खूंटी से दो, कोडरमा से 3, लोहरदगा से दो, पलामू से 3, रामगढ़ से 6, साहेबगंज से दो, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम से 3 मरीज शामिल है।

वहीं, राज्य में कुल कोरोना का मामला अब तक 306248 हो गया हैं। इनमें 48468 सक्रिय केस हैं जबकि 253490 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4290 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Nitika