झारखंड में फिर सामने आए कोरोना के 4362 मरीज, संक्रमण से 97 लोगों की मौत

5/13/2021 11:02:51 AM

 

रांचीः झारखंड में बुधवार को 4362 कोरोना पॉजिटिव के नये केस मिले और 8331 मरीज ठीक हुए जबकि कोरोना से 97 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 658,बोकारो से 142, चतरा से267, देवघर से 137, धनबाद से 160, दुमका से 57, पूर्वी सिंहभूम से 489, गढ़वा से 128, गिरिडीह से 105, गोड्डा से 85, गुमला से 110,हजारीबाग से 434, जामताड़ा से 110, खूंटी से 135, कोडरमा से 143, लातेहार से 137,लोहरदगा से, 62,पाकुड़ से छह, पलामू से 302, रामगढ़ से 271, साहेबगंज से 34, सरायकेला से58 , सिमडेगा से 116और पश्चिमी सिंहभूम से 216 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 97 मरीज की मौत हुई है जिनमें रांची से 19, बोकारो से आठ, देवघर से तीन, धनबाद से नौ , दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 18, गढ़वा से चार, गिरिडीह से छह, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से दो, खूंटी से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से तीन, लोहरदगा से दो, पलामू से तीन, रामगढ़ से पांच , सरायकेला से तीन , सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम से तीन मरीज शामिल है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 301257 हो गया हैं। इनमें 50467 सक्रिय केस हैं जबकि 246608 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4182 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia