झारखंड में मिले कोरोना के 4169 मरीज, संक्रमण से 97 लोगों की मौत

5/10/2021 10:59:48 AM

रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में रविवार को कोरोना के 6461 मरीज ठीक हुए है। साथ ही 4169 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि इससे 97 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 779, बोकारो से 192, चतरा से37, देवघर से 280, धनबाद से 65, दुमका से 54, पूर्वी सिंहभूम, 562, गढ़वा से 96, गिरिडीह से 136, गोड्डा से 64, गुमला से 88, हजारीबाग से 247, जामताड़ा से 125, खूंटी से 224, कोडरमा से 260 , लातेहार से 129, लोहरदगा से 73, पाकुड़ से 6, पलामू से111 ,रामगढ़ से 204,साहेबगंज से 56,सरायकेला से55 , सिमडेगा से 86 और पश्चिमी सिंहभूम से 240 मरीज मिले है।       

राज्य में कोरोना से 97 मरीज की मौत हुई है जिनमें रांची से 43, बोकारो से पांच, देवघर से चार,धनबाद से छह, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 11, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 1, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 1, खूंटी से 1, कोडरमा से 4, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1, पलामू से 2, रामगढ़ से 4, साहेबगंज से एक, सरायकेला से एक, सिमडेगा के 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 1 मरीज शामिल है। वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 286343 हो गया हैं। इनमें 58806 सक्रिय केस हैं जबकि 223684 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3853 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

 

 

Content Writer

Diksha kanojia