रामगढ़ में ट्रक से 50 लाख रुपए का गांजा बरामद, हिरासत में लिए गए 2 लोग

12/20/2021 6:09:58 PM

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिला पुलिस ने कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर एक ट्रक से 400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने एक ट्रक से 400 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा के कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। इस सिलसिले में चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

प्रभात कुमार ने बताया कि बरामद गांजा को आंध्रप्रदेश से बिहार होते हुए इसे नेपाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर गांजा को जब्त कर लिया है। मामले के हर बिंदु पर गहन छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot