कोरोना से संबंधित निर्देशों के अनुपालन नहीं करने पर 4 दुकानें सील

9/3/2020 12:41:45 PM

रांचीः झारखंड में रांची जिला प्रशासन ने दुकानों-प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन नहीं करने पर राजधानी रांची की चार दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर सील कर दिया है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रांची जिला प्रशासन की टीम ने निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के आरोप में रांची के ओमेगा गैस हाउस (चर्च रोड), जानकी स्टोर (चर्च रोड), क्लासिक स्टील (चर्च रोड) और अकीब जावेद के प्रतिष्ठानों पर कारर्वाई करते हुए सील कर दिया है। दंडाधिकारी ने कुल 19 दुकानों की जांच की। ऐसे प्रतिष्ठानों जिनमें सैनिटाइजेशन और रजिस्टर मेंटेन नहीं हो रहा है, उनको नोटिस जारी कर बंद कराया जा रहा है। दुकानदार द्वारा नोटिस का जवाब देने के बाद ही दुकान खोलने की इजाजत मिलेगी।

बता दें कि उपायुक्त छवि रंजन के निर्देशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है। इसके लिए छह दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। रविवार को छोड़कर हर दिन शहर में जांच हो रही है।

Diksha kanojia