जमशेदपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, वाहन के पलट जाने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

3/19/2024 8:46:18 AM

 

जमशेदपुरः झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार शाम एक वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार जमशेदपुर से रांची जा रही थी, तभी यहां से करीब 13 किलोमीटर दूर चांडिल पुलिस थाने के अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि चालक सहित कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

Content Writer

Nitika