झारखंड में कोरोना से 4 अन्य लोगों की मौत, 345 नए पॉजिटिव केस आए सामने

10/29/2020 2:06:37 PM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 345 नये मामले की पुष्टि होने के बाद वैश्विक महामारी कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या 100569 हो गयी है वहीं, चार अन्य की मौत हो गई।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 35347 स्वाब सैंपल की जांच में 345 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट में बताया कि रांची में सर्वाधिक 92 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर धनबाद जिला रहा जहां 53 नए पॉजिटिव की पहचान हुई है।

प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 5363 एक्टिव मामले हैं। अब तक 94326 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 880 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 93.79 प्रतिशत हो गई है।

Diksha kanojia