पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पलामू में 4 लैंड माइंस बरामद

9/25/2020 4:16:12 PM

डालटनंगजः झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पलामू जिले से पुलिस ने शुक्रवार को 4 शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने यहां बताया कि गुरुवार की शाम सूचना मिली थी कि मनातू थाना से 6 किलोमीटर दूर मनातू-चक मुख्य पथ गिधनी मोड़ के समीप लैंड माइंस लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी लैंड माइंस को बरामद करने के बाद उन्हें मौके पर ही नष्ट करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को बम निरोधक की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बमों को विस्फोट कर नष्ट कर दिया है।

वहीं मनातू के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मौके से चार लैंड माइंस बरामद किए गए थे। इसमें 3 का वजन 10-10 किलो और एक का 5 किलो था, जिसे नष्ट कर दिया गया है। इलाके में सर्च अभियान तेज किया गया है। नक्सलियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

Nitika