झारखंड में मिले कोरोना के 39 नए मामले, संक्रमण से ठीक हुए 45 मरीज

7/24/2021 11:19:37 AM

 

रांचीः झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 45 लोग स्वस्थ हुए है जबकि कोरोना के 39 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से पांच, बोकारो से सात, देवघर से एक, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम से नौ, गढ़वा से एक मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में गिरिडीह से एक, गोड्डा से दो, हजारीबाग से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से दो, लातेहार से दो, सरायकेला से एक और सिमडेगा से एक मरीज मिले है। राज्य में आज कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346885 हो गया हैं जबकि अब तक 11192262 सैंपल की जांच की गई है।

राज्य में 299 सक्रिय मरीज बच गए हैं और अब तक 341464 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5122 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.43 प्रतिशत है।

Content Writer

Diksha kanojia