झारखंड में मिले CORONA के 383 नए मामले, 2 और मरीजों ने तोड़ा दम

10/25/2020 10:45:13 AM

 

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 864 तक पहुंच गई है। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 383 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 99428 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, राज्य के 99,428 संक्रमितों में से 92,598 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 5966 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 864 अन्य की मौत हो चुकी है।

बता दें कि शनिवार को कुल 20,865 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 383 संक्रमित पाए गए। इनमें रांची में 86, धनबाद में 50 और पूर्वी सिंहभूम में 48 नए मामले सामने आए।
 

Nitika