झारखंड में मिले कोरोना के 371 नए पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या हुई 12559

8/3/2020 12:28:09 PM

रांचीः झारखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 371 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12559 हो गया है।

राज्य सरकार की ओर से रविवार को जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 8514 स्वाब सैंपल की जांच में 371 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट में बताया गया कि बोकारो में नौ, धनबाद में सात, पूर्वी सिंहभूम में 48, गढ़वा में दो, गिरिडीह में 20, हजारीबाग में 11, कोडरमा में 56, लातेहार में 16, लोहरदगा में दो, पाकुड़ में चार, पलामू में तीन, रामगढ़ में आठ, रांची में 123, साहेबगंज में छह, सरायकेला में 19, सिमडेगा में 31 और पश्चिम सिंहभूम में छह संक्रमित मिले हैं।

Edited By

Diksha kanojia