झारखंड में सामने आए कोरोना के 35 नए मरीज, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2500 के पार

7/2/2020 10:21:16 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 35 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2535 हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 3051 स्वाब सैंपल की जांच में 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में एक, धनबाद में छह, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में आठ, गढ़वा में चार, गोड्डा में एक, गुमला में एक, हजारीबाग में पांच, खूंटी में एक, लोहरदगा में एक, पाकुड़ में दो, रांची में दो और साहेबगंज में दो संक्रमित मिले हैं। इस तरह संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2525 हो गया है।

Edited By

Diksha kanojia