झारखंड में सामने आए कोरोना के 3198 नए मरीज, 31 लोगों की मौत

4/15/2021 11:25:59 AM

 

रांचीः झारखंड में बुधवार को 3198 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 31 मरीज की मौत हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में राज्य में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, राज्य में कोरोना से 31 मरीज की का भी यह आंकड़ा इस वर्ष का अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

मृतकों में रांची से सात, बोकारो से दो, चतरा से एक, धनबाद से पांच, दुमका से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से नौ, कोडरमा से दो, हजारीबाग से एक, रामगढ़ से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है। राज्य में कोरोना से आज 1798 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार, रांची से 1273, बोकारो से 130, चतरा से 22, देवघर से 100, धनबाद से 160, दुमका से 88, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 368, गढ़वा से 66, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 43, गुमला से 66, हजारीबाग से 127, जामताड़ा से 24, खूंटी से 54, कोडरमा से 125, लातेहार से 73, लोहरदगा से 44, पाकुड़ से 19, पलामू से 27, रामगढ़ से 117, साहेबगंज से 107, सरायकेला से 16, सिमडेगा से 90 और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 44 नए कोरोना मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 147792 हो गया हैं। इनमें 18524 सक्रिय केस हैं जबकि 127976 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1292 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia