Corona Update: झारखंड में मिले 3157 नए पॉजिटिव, 6762 ठीक हुए तो 65 मरीजों की हुई मौत

5/16/2021 10:43:54 AM

रांचीः झारखंड में शनिवार को कोरोना के 3157 मरीज मिले और 6762 मरीज ठीक हुए है जबकि 65 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 465, बोकारो से 146, चतरा से 106, देवघर से 108, धनबाद से 128, दुमका से 22, पूर्वी सिंहभूम से 297, गढ़वा से 68, गिरिडीह से 107, गोड्डा से 41, गुमला से 197, हजारीबाग से 200, जामताड़ा से 63, खूंटी से 73, कोडरमा से 129, लातेहार से 76, लोहरदगा से 94, पाकुड़ से एक, पलामू से 230, रामगढ़ से 202, साहेबगंज से 19, सरायकेला से 47, सिमडेगा से 103 और पश्चिमी सिंहभूम से 235 मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से 65 मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में रांची से 19,बोकारो से छह, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से तीन, गिरिडीह से छह, गोड्डा से एक, हजारीबाग से दो, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से एक, लोहरदगा से तीन, पलामू से दो, रामगढ़ से तीन, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम से दो मरीज शामिल है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 313181 हो गया हैं। इनमें 41386 सक्रिय केस हैं जबकि 267364 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4431 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Ramanjot