ओडिशा ट्रेन हादसे में झारखंड के 3 युवक गंभीर रूप से घायल...अस्पताल में चल रहा है इलाज, CM हेमंत से लगाई मदद की गुहार

6/3/2023 5:41:26 PM

Godda: ओडिशा ट्रेन हादसे में झारखंड के गोड्डा जिले के 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में तीनों के सिर पर गंभीर चोट आई है।

हादसे में गोड्डा के 3 लोग घायल
बताया जा रहा है कि तीनों जिले के बक ठाकुरगंगटी प्रखंड बक मोरडीहा गांव के रहने वाले हैं। कोरोमंडल एक्सप्रेस से तीनों युवक चेन्नई में मजदूरी करने जा रहे थे। इस दौरान उड़ीसा के बालासोर बहानागा स्टेशन के पास 3 ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें गोड्डा के 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 35 वर्षीय मुकेश पंडित, 30 वर्षीय मिथुन कुमार पंडित और 27 वर्षीय राजीव पंडित है। इनके सिर पर गंभीर चोट आई है। इनका बालासोर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हेमंत सोरेन से की ये मांग...
बताया जा रहा है कि घायल मुकेश पंडित के सिर में 10 टांके लगे हैं। वहीं, क्षेत्रीय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने झारखंड राज्य के मुख्य सचिव से बात कर तीनों युवकों के कुशल क्षेम जाना। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तीनों घायल युवकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

Content Editor

Khushi