पलामू टाइगर रिजर्व'' में मृत पाया गया 3 वर्ष का हाथी, अपने झुंड से हो गया था अलग

7/22/2021 1:31:15 PM

 

मेदिनीनगरः झारखंड के ‘पलामू टाइगर रिजर्व' में तीन वर्ष का एक हाथी मृत मिला है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया है।

पलामू टाइगर रिजर्व' के उपनिदेशक कुमार आशीष ने बताया कि लगभग तीन वर्ष के एक हाथी की मौत की जानकारी मिली थी, जिसकी पुष्टि करने के लिए ‘ट्रेकर' (वन्यजीवों पर नजर रखने वाले) सुरेश सिंह को गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के भजना जंगल भेजा गया था। उन्होंने हाथी की मौत की पुष्टि बुधवार को की। उन्होंने बताया कि मृत हाथी रिजर्व क्षेत्र का था, जो अपने झुण्ड से अलग हो गया था।

इस हाथी के दो-दो इंच के दांत थे,जिसे निकाल कर सुरक्षित रख लिया गया है। हाथी के पेट में चोट के निशान भी थे। इस हाथी को दो दिन पहले लातेहार जिलान्तर्गत कुटकू जलाशय के पास हाथियों के एक झुण्ड में देखा गया था। उपनिदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके मिलने बाद ही हाथी की मौत के उचित कारण का पता चल पाएगा।

Content Writer

Diksha kanojia