दुमका बाल सुधार गृह के 3 किशोर 10वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उर्तीण

7/31/2021 2:49:01 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के बाल सुधार गृह में विभिन्न मामलों में संसीमित चार किशोर वर्ष 2020 -2021 की मैट्रिक परीक्षा में तीन किशोर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा इनमें से एक किशोर ने डिस्टिंक्शन से उत्तीर्णता हासिल की।

जानकारी के मुताबिक, सभी किशोर विधि विवादित मामले में दुमका संप्रेक्षण गृह में किशोर न्याय बोर्ड दुमका, देवघर व साहेबगंज से आवासित कराए गए हैं। किशोरों की इस सफलता पर उनके माता-पिता के साथ-साथ संप्रेक्षण गृह, दुमका के कर्मियों ने किशोरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

किशोरों ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सुधार गृह के शिक्षक अरविंद कुमार साह एवं सुमित कुमार गुप्ता का मार्गदर्शन और मेहनत एवं गृहपति अब्दुल गफ्फार का सहयोग रहा। संप्रेक्षण गृह, दुमका की अधीक्षक अनीता कुजूर ने बताया कि गृह में संसीमित सभी किशोरों में कुछ ना कुछ हुनर है।

गृह में आवासन के दौरान इनकी निरंतर काउंसलिंग की जाती है, और यह उनसभी बच्चो का कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है जिसका सार्थक परिणाम आज सबके सामने है।

Content Writer

Diksha kanojia