Jharkhand News... नदी में नहाते समय डूबने से 3 लड़कियों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Monday, Sep 30, 2024-10:48 AM (IST)

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में बीते रविवार को 8 से 15 वर्ष की आयु की 3 लड़कियों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना रामगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में घटी। बताया जा रहा है कि काहुबेरा गांव की रहने वाली तीनों लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया, "उनमें से एक नदी में गहराई में चली गयी और डूब गयी। 2 अन्य ने उसे बचाने का प्रयास किया और वे भी डूब गयीं।" स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों लड़कियों को दामोदर नदी से बाहर निकाले गए।

आनन-फानन में तीनों लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सिमरन कुमारी, छाया कुमारी और संध्या कुमारी के रूप में हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static