झारखंड में मिले कोरोना के 29 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2294

6/27/2020 10:53:19 AM

रांचीः झारखंड में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को कोरोना वायरस के 29 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2294 हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 1909 स्वाब सैंपल की जांच में 29 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, चतरा एवं पूर्वी सिंहभूम में दो-दो, देवघर, धनबाद एवं दुमका में तीन-तीन, गिरिडीह में छह, हजारीबाग में पांच, कोडरमा, पाकुड, सरायकेला, गोड्डा एवं बोकारो में एक-एक संक्रमित मिले हैं।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।

Edited By

Diksha kanojia