केरल से 5 दिन की बस यात्रा करके दुमका पहुंचे 22 प्रवासी श्रमिक, सभी को किया गया होम क्वारंटाइन

7/5/2020 12:03:59 PM

 

 

दुमकाः केरल से 5 दिन की बस यात्रा करके 22 प्रवासी श्रमिक शनिवार को दुमका पहुंचे। इस दौरान दुमका पहुंचने पर सभी प्रवासियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केरल से यहां पहुंचे सभी 22 प्रवासी श्रमिकों का इंडोर स्टेडियम दुमका में स्क्रीनिंग और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी लोगों का डेटाबेस तैयार किया गया। इनमें रामगढ़ प्रखंड के 15, जामा प्रखंड के 3  तथा जरमुंडी प्रखंड के 4 श्रमिक शामिल थे। सभी को भोजन करवाने के उपरांत घर पर पृथकवास के लिए भेज दिया गया।

वहीं प्रवक्ता ने कहा कि सभी श्रमिकों को बताए रखें। मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क या गमछे का प्रयोग करें। सावधानी बरतें-सतर्क रहें।

Nitika