झारखंड में कोरोना से 21 लोगों की मौत, 2296 नए मामले आए सामने

4/12/2021 10:58:28 AM

 

रांचीः झारखंड में रविवार को 2296 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 635 मरीज ठीक हुए हैं वहीं संक्रमण से 21 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में रांची से 14, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 4, गोड्डा से 1 और पाकुड़ से एक मरीज शामिल हैं। हर दिन लगातार कोरोना संक्रमण का दायरा राज्य में खासकर राजधानी रांची में भयावह होता जा रहा है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1076, बोकारो से 57, चतरा से 10, देवघर से 64,धनबाद से 46, दुमका से 128, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 362, गढ़वा से 20, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से 45, गुमला से 30, हजारीबाग से 66, जामताड़ा से 44, खूंटी से 26,कोडरमा से 70, लातेहार से 42, लोहरदगा से 25,पाकुड़ से 26, पलामू से 3, रामगढ़ से 53, साहेबगंज से 55, सरायकेला से 6, सिमडेगा से 10 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 139384 हो गया हैं। इनमें 13933 सक्रिय केस हैं जबकि 124238 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1213 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia