जस्टिस सुभाष चंद्र ने झारखंड HC के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 20

10/26/2021 11:04:25 AM

 

रांचीः जस्टिस सुभाष चंद्र ने मंगलवार यानी आज सुबह 10 बजे झारखंड हाईकोर्ट के 20वें न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन की उपस्थिति में हुआ, जहां मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि जस्टिस सुभाष चंद्र पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में पदस्थापित थे। 11 अक्तूबर को इनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट से झारखंड हाईकोर्ट में हुआ। उनके तबादले की अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी की थी।

जस्टिस सुभाष चंद्र के योगदान के बाद झारखंड कोर्ट में जजों की संख्या अब 20 हो गई, जबकि यहां स्वीकृद पद 25 हैं। ऐसे में अब भी जजों के 5 पद खाली रह गए हैं।

Content Writer

Diksha kanojia