झारखंड में इंसास राइफल के 20 कारतूस बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

4/13/2021 12:11:20 PM

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से इंसास राइफल के 20 कारतूस बरामद किए गए हैं।

मेदिनीनगर उपमंडलीय पुलिस अधिकारी एस विजय शंकर ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दो लोगों के पास से 5.56 बोर के कारतूस से भरी मैगजीन बरामद की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस बात का संदेह है कि दोनों आरोपियों के माओवादियों से संबंध हैं, लेकिन अभी जांच जारी है।

Content Writer

Diksha kanojia