झारखंड में दुर्घटना में 2 लोगों की मौत, सड़क जाम करने पर 12 गिरफ्तार

8/6/2022 11:47:38 AM

 

गिरिडीहः झारखं‍ड के गिरिडीह जिले के डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर जामताड़ा के समीप शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने और ब्रेकर लगाये जाने तक शव को उठाने नहीं देने की बात कह कर सड़क जाम कर दी जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

ग्रामीणों द्वारा किये गये सड़क जाम में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु भी फंस गए थे। रेणु ने बताया कि सड़क जाम करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Content Writer

Diksha kanojia