झारखंड में आज से शुरु 2 दिवसीय रांची जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता

1/9/2021 3:07:13 PM

रांचीः झारखंड में रांची जिला शूटिंग राइफल प्रतियोगिता शनिवार से यहां के खेल गांव में आयोजित किया जाएगा। रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोशिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 10 जनवरी तक चलेगी।

इस प्रतियोगिता में रांची जिला के प्रतिभागियों को भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में राइफल और पिस्टल कैटेगरी में 40 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें कुल 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को रांची जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। विजयी प्रतिभागी 11वीं झारखंड स्टेट राइफल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जिसका आयोजन 21, 22 और 23 जनवरी 2021 को देवघर में किया जाएगा।

Diksha kanojia