धनबाद: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, 2 सगे भाइयों की मौत

7/29/2021 4:26:54 PM

धनबादः झारखंड में धनबाद जिले के महुदा इलाके में गुरूवार को सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमोचो पुल के निकट गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल नोनिया (25) और रवि नोनिया (22) के रूप में की गई है। दोनों भाई पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटविव थे और बिहार के औरंगाबाद के रहने थे। घटना के समय दोनों भाई धनबाद से रांची की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके पर से फरार हो गया।

Content Writer

Nitika