दुमका में दर्दनाक हादसा: वाहन की चपेट में आने से BJP के 2 कार्यकर्ता की मौत

12/2/2022 11:19:05 AM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर कटनिया गांव के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाजपा के 2 कार्यकर्ता गुरुवार की देर शाम दुमका से अपने घर सरैयाहाट की ओर जा रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा में आकर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भाजपा के सरैयाहाट प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बलराय राय और पार्टी कार्यकर्ता दिगम्बर सिंह के रूप में हुई है।

वहीं हादसे के बाद जामा के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 

Content Writer

Nitika