लोहरदगा में फेसबुक से धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में दो गिरफ्तार

6/18/2022 5:48:05 PM

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में फेसबुक के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में शुक्रवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र के स्टार कॉलोनी बांग्ला रोड निवासी फारुख हजाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार एक अन्य मामले में लोहरदगा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के दुर्गेश साहू को भी फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी को भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं से भी इसकी सूचना मिलती है तो संबंधित व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि लगातार लोगों को समझाया जा रहा है कि किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में नहीं करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Content Writer

Diksha kanojia