झारखंड में एक बार फिर मिले कोरोना के 190 नए मामले, संक्रमण से ठीक हुए 587 मरीज

6/17/2021 10:38:59 AM

रांचीः झारखंड में बुधवार को कोरोना के 587 मरीज ठीक हुए और 190 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से तीन मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 20, बोकारो से नौ, चतरा से 12, देवघर से छह, धनबाद से 16, पूर्वी सिंहभूम से 35, गढ़वा से दो, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से चार, गुमला से दस, हजारीबाग से 18, जामताड़ा से चार, कोडरमा से सात, लातेहार से छह, लोहरदगा से तीन, पाकुड़ से एक, पलामू से चार, रामगढ़ से तीन, साहिबगंज से दो, सरायकेला से एक, सिमडेगा से 19, पश्चिमी सिंहभूम से तीन मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से तीन मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक और देवघर से एक मरीज की मौत हुई है। वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 343983 हो गया हैं और अबतक कुल 9216159 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 2246 सक्रिय केस हैं जबकि 336645 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5092 मरीज की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia