झारखंड में सामने आए कोरोना के 154 नए मामले, 713 मरीज हुए ठीक, संक्रमण से 2 लोगों की मौत

6/14/2021 11:03:11 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना धीरे धीरे कम हो रहा है और रविवार को केवल 154 नये कोरोना के मरीज मिले हैं तथा 713 मरीज ठीक हुए जबकि दो लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 17,बोकारो से चतरा से दो, देवघर से तीन, धनबाद से चार, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 32, गढ़वा से एक, गिरिडीह से पांच, गुमला से सात, हजारीबाग से 19, जामताड़ा से दो, खूंटी से छह, कोडरमा से आठ, लातेहार से सात, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से तीन, साहेबगंज से तीन, सरायकेला से तीन, सिमडेगा से 12 और पश्चिमी सिंहभूम से आठ मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से एक और रामगढ़ से एक मरीज शामिल है।वही, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 343458 हो गया हैं। अब तक 91016 99 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 3395 सक्रिय केस हैं जबकि 334979 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5084 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia