झारखंड में लगातार दूसरे दिन मिले कोरोना के 150 नए संक्रमित मरीज, आंकड़ा पहुंचा 3663

7/12/2020 11:07:04 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के करीब 150 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3663 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों के सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 4826 स्वाब सैंपल की जांच में 145 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में छह, चतरा में बारह, देवघर में दो, धनबाद में पांच, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसी क्रम में गढ़वा में 21, गिरिडीह में छह, गोड्डा में एक, गुमला में आठ, हजारीबाग में दो, जामताड़ा में दो, कोडरमा में 13, लातेहार में तीन, लोहरदगा में पांच, पाकुड़ में तीन, पलामू में सात, रामगढ़ में दस, रांची में 15, साहेबगंहज में चार, सरायकेला में चार, सिमडेगा में एक और पश्चिम सिंहभूम में एक कोविड-19 संक्रमित की पुष्टि हुई है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी राज्य में 156 कोविड पॉजिटिव मिले थे।

Edited By

Diksha kanojia