झारखंड में CORONA से एक दिन में रिकॉर्ड 15 लोगों की मौत, 1175 नए संक्रमित मिले

8/15/2020 12:38:06 PM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। राज्य में शुक्रवार को वैश्विक महामारी कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 15 संक्रमितों की मौत से जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 224 हो गई, वहीं सभी जिले में कोरोना के 1175 नए मामले मिले हैं।

झारखंड सरकार की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के रिम्स सहित विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 29715 स्वाब सैंपल की जांच में 1175 लोगों की रिपोटर् पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 12, चतरा में 18, देवघर में 14, धनबाद में 23, दुमका में 27, पूर्वी सिंहभूम में 169, गढ़वा में 27, गिरिडीह में 107, गोड्डा में 18, गुमला में 19, हजारीबाग में 66, जामताड़ा और खूंटी में 6-6 संक्रमित मिले हैं।

वहीं कोडरमा में 83, लातेहार में 22, लोहरदगा में 23, पाकुड़ में 1, पलामू में 47, रामगढ़ में 78, रांची में 276, साहेबगंज में 28, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 31 और पश्चिम सिंहभूम में 38 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22125 हो गई है।

Nitika