झारखंड में मिले कोरोना के 146 मरीज, 443 मरीज हुए ठीक जबकि 3 की मौत

6/18/2021 10:24:33 AM

 

रांचीः झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 443 मरीज ठीक हुए और 146 नए मरीज मिले जबकि कोरोना से 3 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रांची से 11, बोकारो से 9, चतरा से 6, देवघर से 7, धनबाद से 19, पूर्वी सिंहभूम से 14, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 7, गोड्डा से 11, गुमला से 4, हजारीबाग से 9, जामताड़ा से 6, खूंटी से 2, कोडरमा से 6, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 6, रामगढ़ से 6, साहेबगंज से एक, सरायकेला से एक, सिमडेगा से 5 और पश्चिमी सिंहभूम से 9 मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से 3 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से एक, और बोकारो से 2 मरीज शामिल है।

वही, राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 344129 हो गया हैं जबकि अब तक 9258482 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 1946 सक्रिय केस हैं और 337088 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5095 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।
 

Content Writer

Nitika