झारखंड में कोरोना के 1411 नए मामले, संक्रमण से ठीक हुए 3409 मरीज,11 लोगों की मौत

1/25/2022 11:21:19 AM

 

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 3409 मरीज ठीक हुए है और 1411नये मरीज मिले हैं जबकि इससे 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 250, बोकारो से 87, चतरा से सात, देवघर से 56, धनबाद से 11, दुमका से 189, पूर्वी सिंहभूम से 204,गढ़वा से 13, गिरिडीह से एक, गोड्डा से 14, गुमला से 28, हजारीबाग से 28, जामताड़ा से एक, खूंटी से 11, कोडरमा से चार, लातेहार से 17, लोहरदगा से छह, पाकुड़ से 77, पलामू से 28 रामगढ़ से 13, साहेबगंज से 22, सरायकेला से 20, और पश्चिमी सिंहभूम से 29 नये कोरोना मरीज मिले है। राज्य में 11 कोरोना के मरीजों की मौत हुई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से तीन, बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से एक, हजारीबाग से एक, रामगढ़ से एक, रांची से एक, सरायकेला से एक, और पश्चिमी सिंहभूम से एक मरीज शामिल हैं। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 421838 हो गया हैं और कुल 19471909 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 17457 सक्रिय मामले हैं और अब तक राज्य में कोरोना के 399109 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5272 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia