दुमका में वज्रपात होने से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में पसरा मातम

6/26/2021 2:25:42 PM

 

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मवेशी चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ईंटबंधा गांव के समीप बहियार में मवेशी चराने के दौरान तेज बारिश के बीच वज्रपात की घटना में 14 वर्षीय सुफी कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, छात्रा सुफी कुमारी इसी थाना क्षेत्र के गम्हरिया हाट उच्च विद्यालय में आठवीं वर्ग की छात्रा थी।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मृतक छात्रा के घर पहुंचकर उसके परिजनों को ढ़ाढस बंधाया।
 

Content Writer

Diksha kanojia