झारखंड में फिर मिले कोरोना के 139 नए मामले, ठीक हुए 190 मरीज

6/24/2021 11:38:52 AM

रांचीः झारखंड में बुधवार को कोरोना के 139 मरीज मिले और 190 मरीज स्वस्थ हुए जबकि दो मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से दस, बोकारो से नौ, चतरा से चार, देवघर से चार, धनबाद से 14, पूर्वी सिंहभूम से 25, गढ़वा से छह, गिरिडीह से तीन मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में गुमला से नौ, हजारीबाग से छह, जामताड़ा से तीन, लातेहार से 12, लोहरदगा से छह, पलामू से दो, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से दो, सरायकेला से दो, सिमडेगा से आठ और पश्चिमी सिंहभूम से सात मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। मृतकों में दुमका से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल हैं।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 344914 हो गया हैं जबकि अब तक 9629486 सैंपल की जांच की गई है। इनमें1364 सक्रिय केस हैं जबकि 338446 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5104 मरीज की मौत कोरोना से अब तक हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia