झारखंड में मिले कोरोना के 137 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,469

11/23/2020 11:16:14 AM

 

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 137 नए मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 107469 हो गई। वहीं संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 951 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की रविवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 1,07,469 संक्रमितों में से 1,04,229 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2289 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 951 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

Diksha kanojia