झारखंड में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार

6/29/2021 2:59:48 PM

 

 

हजारीबागः झारखंड में सोमवार को हजारीबाग एवं मेदिनीनगर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया और इसके 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से अब तक चोरी की कुल दस कारें एवं अन्य चार पहिया वाहन बरामद करने में सफलता पाई है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि हजारीबाग की पुलिस ने उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेदिनीनगर पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की और वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दर्जन भर अपराधियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में गिरोह से मिली सूचनाओं के आधार पर कुल दस चार पहिया वाहन बरामद कर लिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि गिरोह के लोग झारखंड और आसपास के इलाकों से चार पहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें नेपाल या बिहार में बेच दिया करते थे। गिरोह के सरगना राकेश कुमार पांडेय ने पकड़े जाने के बाद अपने गिरोह के काम के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों के बारे में तलाश कर रही है।

Content Writer

Diksha kanojia