नहाने के दौरान नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, शव बरामद

7/30/2020 6:17:52 PM

रांचीः झारखंड में लगातार नदी में डूबकर मरने वालों की संख्या बढ़ती जी रही है। इसमें बच्चे से लेकर बड़े तक सभी शामिल हैं। इसी के चलते एक बार फिर रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में बिरगोड़ा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जिले के सेमरा गांव निवासी चम्मा उरांव का ग्यारह वर्षीय पुत्र अनित कुमार बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ नदी में बने चैक डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी अन्य बच्चों ने अनित के पिता को दी। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की काफी तलाशी की लेकिन वे नाकामयाब रहे। घटना के करीब 20 घंटे बाद गुरुवार को नाबालिग का शव नदी से बरामद किया गया। मृतक बच्चा गुरुकुल स्कूल के चौथी क्लास का छात्र था।

Edited By

Diksha kanojia