पाकुड़: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

4/17/2021 4:16:15 PM

 

पाकुड़ः झारखंड में पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दस युवकों को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पाकुड़) अजीत कुमार विमल ने शु्क्रवार को बताया कि 13 अप्रैल की रात्रि में एक महिला शौच के लिए खुले में गई थी।

इसी दौरान गांव के ही 11 युवकों ने महिला को जबरन खलिहान में ले गया और उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़ति महिला ने शुक्रवार को मामले की शिकायत थाने में की। विमल ने बताया कि मामले में शिकायत मिलते ही 376 (डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ठिकाने पर छापेमारी कर घटना में शामिल दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पदाधिकारी ने बताया कि मामले में फरार एक अन्य आरोपी शिशु पहाड़यिा की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कोविड-19 जांच के बाद सभी आरोपियों को मंडल कारा भेज दिया जाएगा।

Content Writer

Diksha kanojia