दुमका: सड़क हादसे में अज्ञात वाहन से कुचल कर 1 व्यक्ति की मौत

Monday, Nov 30, 2020-04:19 PM (IST)

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर रविवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय फूदो अरहक अपने घर के निकट सड़क के किनारे खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस बीच घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग जाम कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जरमुंडी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static