18 महीने की बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप, सुराग देने वाले को 50 हजार का इनाम देगी पुलिस

Monday, May 11, 2026-03:44 PM (IST)

Ranchi News : रांची पुलिस ने दो दिन पहले खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर से लापता हुई 18 महीने की बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बच्ची शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया, "घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है।" उन्होंने कहा कि पुलिस को बच्ची के उसके घर के पास से बहने वाले किसी नाले में गिर जाने की आशंका है। पुलिस बच्ची का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही है। 


रांची शहर के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया, "बच्ची अपने घर से लापता हुई है और अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। हमने उसकी जानकारी देने वाले को 50,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। कई थानों को अलर्ट पर रखा गया है और बच्ची की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।" 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static