APMC चंबा के चेयरमैन की नई स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, नूरपुर के पास दूसरी कार से टकराई; बाल-बाल बचे सवार

Wednesday, Feb 11, 2026-05:59 PM (IST)

Chamba News: हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगी के बीच बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों के लिए खरीदी गई लग्जरी गाड़ियों को लेकर पहले ही राजनीति गरमाई हुई है, इसी बीच चंबा APMC के चेयरमैन की नई स्कोर्पियो हादसे का शिकार हो गई।

नूरपुर के पास दूसरी कार से टकराई

जानकारी के अनुसार, चंबा की ओर जाते समय कांगड़ा जिले के नूरपुर के पास यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी को शारीरिक चोट नहीं पहुंची है, हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त स्कोर्पियो अभी तक पंजीकृत (Registered) भी नहीं हुई थी और 'एप्लाइड फॉर' टैग के साथ चल रही थी। करीब 19 लाख रुपये की शोरूम कीमत वाली इस सरकारी गाड़ी को APMC का आधिकारिक ड्राइवर चला रहा था।

सचिव ने की पुष्टि

बताया जा रहा है कि APMC चंबा के चेयरमैन के लिए ली गई स्कोर्पियो की टक्कर नूरपुर के पास एक निजी कार से हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी के अगले हिस्से को क्षति पहुंची है, जिसे मरम्मत के लिए पठानकोट ले जाया गया है। APMC चंबा के सचिव भानु प्रताप ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static