बीच-बचाव करना पड़ा भारी: पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

Monday, Aug 31, 2026-01:14 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौलतगंज अड्डा नंबर- 05 निवासी सोनू कुमार (32) अपने पड़ोसियों झगड़े में बीच बचाव के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए पटना लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static