सुपौल में बेखौफ अपराधी, पैसों को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली

5/16/2021 1:02:06 PM

सुपौलः बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है। आए दिन बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां शनिवार को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सुपौल नगर परिषद के बासी गांव निवासी नवीन कुमार वार्ड नं 8 निवासी सुरेन्द्र यादल के घर गया हुआ था। जहां दोनों के बीच रूपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इस बीच सुरेन्द्र यादव के यहां आए उसके एक संबंधी राजेश कुमार ने नवीन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घायल नवीन कुमार को इलाज के लिए एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot